Sona Chandi Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में दिन-प्रतिदिन सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब 3300 रुपए की गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने के 10 ग्राम की कीमत 97,500 रुपए और 22 कैरेट शुद्ध गोल्ड का रेट 89,330 रुपए है। वहीं 1 Kg चांदी का रेट 1,07,700 रूपय है। देश के महानगरों में सोने और चांदी की ताजा कीमत नीचे दी गई है।
सोने और चांदी से जुड़ी कुछ बातें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत लाल निशान में खुली। राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹89,440 और 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹97,550 प्रति 10 ग्राम है। सपनों की नगरी मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,290 और 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत आज ₹97,400 प्रति 10 ग्राम है।
भारत में आज 1 Kg चांदी का रेट क्या है?
भारत में आज 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,07,700 प्रति किलोग्राम है। आज चांदी की कीमत में पिछले दिनों के मुकाबले ₹110 की गिरावट आई है।
देश में सोने का भाव कैसे तय होती है?
भारत में सोने और चांदी की कीमत रोजाना बदलती रहती है क्योंकि यह बाजारों में सोने की कीमत, डॉलर और रुपये के मूल्य में बदलाव, सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स जैसी कई चीजों पर निर्भर करती है। भारत में सोना सिर्फ़ निवेश का ज़रिया नहीं है, बल्कि पारंपरिक रूप से इसे आस्था और शुभता से भी जोड़ा जाता है। शादी-ब्याह, पार्टी, फंक्शन, दिवाली-धनतेरस जैसे खास मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और परंपरा के तौर पर प्रचलित है।